Advertisement Carousel
Blog

तीन वर्षों से फरार नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तारथाना शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ad

Advertisements

तीन वर्षों से फरार नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
थाना शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

जांजगीर-चाम्पा

थाना शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में तीन वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग से छेड़छाड़ कर फरार हो गया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बीरबल कश्यप पिता भागराम कश्यप, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुरियारी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चाम्पा के विरुद्ध धारा 354 भादवि एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 09 जुलाई 2022 को आरोपी ने बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की थी। रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी, लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

Advertisements


थाना शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग से संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रयास किए और आखिरकार तीन वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र शुक्ला एवं आरक्षक नितिन द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button