Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

कूकानार क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

Advertisements

कूकानार क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मामले का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार व्यापारी राजा भदौरिया द्वारा अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि पिक-अप वाहन क्रमांक CG17 KL 6177 में करीब 40 बोरी धान भरकर ले जाई जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही एसडीओ (राजस्व) छिंदगढ़ के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन सहित धान को जब्त कर लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button