Advertisement Carousel
सारंगढ़ - बिलाईगढ़

लोकसभा निर्वाचन मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा

Ad

सारंगढ़ विधानसभा की 17 और बिलाईगढ़ विधानसभा की 18 राउंड होगी गिनती

सारंगढ़ बिलाईगढ़,लोकसभा सीट रायगढ़ में शामिल सारंगढ़ विधानसभा और जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में शामिल बिलाईगढ़ विधानसभा के मतों की गिनती 4 जून 2024 मंगलवार को सुबह 8 बजे से किया जाएगा। जिले के कुल 721 मतदान केन्द्र में वोटिंग हुआ है। दोनों विधानसभा के मतों की गिनती के लिए 21-21 टेबल मतगणना हॉल में स्थापित किया गया है, जिसमें सारंगढ़ विधानसभा का 17 राउंड गिनती होगा। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा का 18 राउंड गिनती होगा।

Advertisements
Advertisements

जिले के 5 लाख 71 हजार 196 मतदाता तय करेंगे हार-जीत
8 फरवरी 2024 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की स्थिति में जिले में 5 लाख 71 हजार 196 मतदाता हैं। कुल पुरूष मतदाता 2 लाख 84 हजार 133 हैं वहीं 2 लाख 87 हजार 56 कुल महिला मतदाता हैं। कुल मतदाता तृतीय लिंग 7 हैं। इसी प्रकार कुल सेवा मतदाता 315 है। कुल दिव्यांग मतदाता 8 हजार 110 है।  इसके अंतर्गत सारंगढ़ विधानसभा के 345 मतदान केन्द्र में वोटिंग हुआ है। इस विधानसभा में कुल 2 लाख 65 हजार 930 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 31 हजार 491 पुरूष मतदाता है और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 34 हजार 435 है। 4 तृतीय लिंग मतदाता और 78 सेवा मतदाता हैं। 4 हजार 899 कुल दिव्यांग मतदाता हैं। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा के 376 मतदान केन्द्र में वोटिंग हुआ है। इस विधानसभा में 1 लाख 52 हजार 642 पुरूष मतदाता, 1 लाख 52 हजार 621 महिला मतदाता है। 3 तृतीय लिंग मतदाता और 237 सेवा मतदाता हैं। 3 हजार 211 कुल दिव्यांग मतदाता हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button