Advertisement Carousel
Blog

बेहतर व्यवस्था से किसान शंकर लाल को मिली बड़ी राहत

Ad

Advertisements

बेहतर व्यवस्था से किसान शंकर लाल को मिली बड़ी राहत*

Advertisements

सक्ती,जिले में जारी धान खरीदी अभियान किसानों के लिए राहत और आत्मविश्वास का बड़ा आधार बन रहा है। समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी तथा कृषक उन्नति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से होने वाली खरीदी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।

Advertisements

इसी क्रम में विकासखण्ड सक्ती के ग्राम रायपुरा निवासी किसान शंकर लाल साहू ने बताया कि इस वर्ष उनकी पैदावार उत्कृष्ट रही। उन्होंने रायपुरा धान खरीदी केंद्र में कुल 92.80 क्विंटल धान बेचा। शंकर लाल ने कहा कि ऑनलाइन टोकन सिस्टम के कारण अब उपार्जन केंद्रों में लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़तीं। टोकन तुहर ऐप से घर बैठे टोकन प्राप्त होने से किसानों को काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्रों में अब किसी भी प्रकार की समस्या नहीं रहती। त्वरित तौलाई, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान जैसी सुविधाओं से किसानों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है। शंकर लाल का कहना है कि बेहतर समर्थन मूल्य और समय पर राशि मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और आगामी फसल की तैयारी भी सहज हो पाती है। किसान शंकर लाल ने सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button