Advertisement Carousel
राज्य

2050 तक विकसित राज्य का सपना पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ad

रांची

Advertisements

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार 2050 तक राज्य को विकसित बनाने पर काम कर रही है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासियों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Advertisements

सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बोल रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित 8,799 करोड़ रुपये की 1,087 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। सोरेन ने कहा, “हम 2050 तक झारखंड को एक विकसित व समृद्ध राज्य बनाने के लिए अगले 25 वर्ष के विजन पर काम कर रहे हैं। आप जल्द ही देखेंगे कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखते हुए राज्य का समग्र विकास कैसे किया जाता है।”

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button