Advertisement Carousel
विदेश

पाकिस्तान संकट में! बगावत, इंटरनेट बैन और उठता गृहयुद्ध का खतरा—जानें पूरी स्थिति

Ad

इस्लामाबाद 
पाकिस्तान में इस समय अशांति के दौर से गुजर रहा है। अफगानिस्तान सीमा पर तनाव पहले से ही चरम पर है, वहीं बलूचिस्तान प्रांत में हालात गृहयुद्ध के कगार पर पहुंच चुके हैं। पाकिस्तानी सेना द्वारा आम नागरिकों की हत्याएं और बलोच नेताओं के अपहरण की घटनाओं के बीच बलूचिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। प्रांतीय गृह विभाग के सुरक्षा अलर्ट के बाद, राजधानी क्वेटा को छोड़कर पूरे प्रांत में मोबाइल इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है। बुधवार को प्रांतीय गृह विभाग द्वारा जारी सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 16 नवंबर तक बंद रहेंगी। इसी तरह, राष्ट्रीय राजमार्ग एन-70 के लोरलाई खंड पर सभी परिवहन सेवाओं को 14 नवंबर तक रोक दिया गया है। एक अधिकारी के अनुसार, यह कदम प्रांत में व्याप्त सुरक्षा चिंताओं और वर्तमान परिस्थितियों के चलते उठाया गया है।

Advertisements

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से क्वेटा के छावनी क्षेत्र के सभी स्कूलों को बुधवार से 16 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रांत के ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह निलंबित रहेगी, जबकि क्वेटा जिले को इससे छूट मिलेगी। हालांकि, क्वेटा के इंटरनेट यूजर्स ने बुधवार से सेवाओं में व्यवधान की शिकायतें की। गृह विभाग ने सभी जिला प्रशासनों, पुलिस और संबंधित अधिकारियों को इस निर्णय का तुरंत पालन सुनिश्चित करने और जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं।

Advertisements

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान रेलवे ने बलूचिस्तान में सुरक्षा संबंधी आशंकाओं को देखते हुए क्वेटा और पेशावर के बीच चलने वाली जाफर एक्सप्रेस की सेवाओं को रविवार से चार दिनों के लिए स्थगित कर दिया था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 9 से 12 नवंबर तक इस ट्रेन की सेवाओं को निलंबित करने का यह अस्थायी निर्णय सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों की सलाह पर सतर्कता के रूप में लिया गया था।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button