Advertisement Carousel
राज्य

हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने वालों के लिए खुशखबरी, बदला ये बड़ा नियम

फिरोजपुर
जे.सी.पी. हुसैनीवाला में फिर से रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो गई है। यह जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के लोग संपर्क अधिकारी ने बताया कि आज से शुरू हुई इस रिट्रीट सेरेमनी का समय शाम 5 बजे से साढ़े 5 बजे तक का रखा गया है और इस अवसर पर, बी.एस.एफ. महिला प्रहरी ब्रास बैंड द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

Advertisements

गौरतलब है कि पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित हुसैनीवाला चेकपोस्ट पर भी बाढ़ आ गई थी। इस वजह से भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी रोक दी गई थी। बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के लोक संपर्क अधिकारी ने बताया कि बाढ़ के दौरान जॉइंट चैक पोस्ट वाला सारा एरिया पानी में डूब गया था जिस कारण रिट्रीट सेरेमनी बंद कर दी गई थी जो फिर शुरू हुई है। 

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button