Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलासपुर

पटरी पर त्रासदी: ट्रेन हादसे में 11 की जान गई, 20 घायल — मृतकों की पहचान से खुली परिजनों की पीड़ा

Ad

बिलासपुर

Advertisements

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। लाल खदान स्टेशन के पास गाड़ी संख्या 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में अब तक 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मृतकों की पहचान का सिलसिला जारी है और अब तक पांच यात्रियों के नाम और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें लोको पायलट, छात्रा और अन्य यात्री शामिल हैं।

Advertisements

मृतकों के नाम और पहचान
मृतकों में लोको पायलट विद्या सागर, प्रमिला वस्त्रकार, अंकित अग्रवाल, प्रिया चंद्रा और शीला यादव के नाम की पुष्टि हुई है। मृतका शीला यादव देवरी खुर्द के बहनिया मंदिर के पास रहने वाली थीं, जबकि प्रिया चंद्रा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थीं। वह सक्ती जिले के बहेराडीह की निवासी थीं। इनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया है।

हादसे में लोको पायलट विद्या सागर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सहायक लोको पायलट रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर शैलेश चंद्रा ने तेज गति से आती मेमू ट्रेन को देखकर गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

लगभग 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम ने रेल हादसे के बाद लगभग 10 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जो बुधवार तड़के तक चला। मंगलवार देर रात तक हैवी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोगी को हटा लिया गया। रात 3 बजे तक शवों को बाहर निकालने का काम चला। जिसके बाद मुंबई-हावड़ा रेल लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया है। साथ ही अप, डाउन और मिडल लाइन को क्लियर कर दिया गया है। अब रेल यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है।

घायल यात्रियों के नाम
इस रेल हादसे में घायल हुए यात्रियों के नाम सामने आये हैं। इस सूची में 20 लोगों के नाम शामिल हैं।

    मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
    चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
    शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
    गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
    मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
    संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
    सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
    संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
    रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
    ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
    तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
    अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
    मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
    अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
    शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
    प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
    शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
    अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
    नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
    राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

मुआवजे का ऐलान
बिलासपुर रेल हादसा में प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान किया गया है। रेलवे ने मृतक के परिवार को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख, सामान्य घायलों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।

सीएम साय ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि इस हादसे में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

CRS स्तर पर होगी जांच
बिलासपुर रेल हादसे की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना गटौरा और बिलासपुर के बीच सिग्नल या लाइन-स्विचिंग से जुड़ी तकनीकी त्रुटि के चलते हुई बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button