Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकराई

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

बिलासपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक भीषण रेल हादसा हुआ है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, गेवरा रोड से रायपुर जा रही लोकल ट्रेन, बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोकल ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में कई यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, वहीं राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

रेल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल ट्रेन सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रेलवे के तकनीकी दल मौके पर जांच में जुटा हुआ है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button