Advertisement Carousel
राज्य

25 हजार का इनामी अपराधी राजस्थान में गिरफ्तार, पुलिस ने किया 11 देसी और 1 विदेशी पिस्टल जब्त

Ad

नारनौल
राजस्थान पुलिस ने 19 अक्तूबर की रात को कोटपूतली-बहरोड़ जिले से हरियाणा के 25 हजार के इनामी बदमाश संजय जाट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव कालबा का रहने वाला और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है।

Advertisements

पुलिस को आरोपी से 12 देसी और विदेशी हथियार मिले हैं। पुलिस पता लगा रही है कि वह इन हथियारों को कहां से और किस वारदात के लिए लाया था या ले जा रहा था। कोटपूतली के एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर बिंजाहेड़ा मोड़ से बदमाश को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements

संजय की बोलेरो कैंपर से 12 हथियार और गोली-बारूद बरामद हुआ। इनमें एक इटली में बनी बरेटा पिस्टल व 11 देसी पिस्टल हैं, इसके 6 कारतूस और दो मैगजीन के अलावा देसी कट्टे के 5 और पिस्टल के 9 कारतूस शामिल हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button