Advertisement Carousel
Blog

**बॉम्बे मार्केट में आग का तांडव — लाखों का सामान जलकर राख, पुलिस जांच में जुटी**

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर — थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के बॉम्बे मार्केट में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आसपास की तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले उसकी चपेट में आ गए।

Advertisements
Advertisements

घटना रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बॉम्बे सू हाउस नामक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जो देखते ही देखते पास की दुकानों तक फैल गई।

आगजनी में —
1️⃣ चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स (प्रोपराइटर खगेंद्र केसरवानी),
2️⃣ कलकत्ता होजरी व बॉम्बे साड़ी सेल (प्रोपराइटर भागवत प्रसाद थावाइत ),
3️⃣ बॉम्बे सू हाउस (प्रोपराइटर राजदीप थावाइत ),
4️⃣ लालू पान ठेला एवं संतोष यादव का साइकल ठेला
पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


आग बुझाने के लिए थाना शिवरीनारायण पुलिस, छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मड़वा पावर प्लांट के अग्निशमन वाहन लगातार जुटे रहे।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button