ब्रेकिंग न्यूज़
सारंगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में गांजा की तस्करी का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने एक कंटेनर और एक महिंद्रा SUV से गांजा जब्त करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मालखरौदा अड़भार की ओर जा रहे थे। पुलिस को वाहन की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने दौड़कर गाड़ियों की तलाशी ली। जांच के दौरान कंटेनर में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहन जप्त कर लिए हैं और NDPS एक्ट के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को इलाके में नशे के कारोबार पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है।