Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0: महुदा (ब) जुनाडीह में हुआ वृहद पौधरोपण

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

अतिक्रमण मुक्त एवं शासकीय जमीन पर प्रशासन और उद्योगों के सहयोग से जिले में हो रहा  वृक्षारोपण

जांजगीर-चांपा,  छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम महुदा (ब) जुनाडीह में एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 के तहत पौधरोपण किया गया।

Advertisements
Advertisements

जिला प्रशासन और रेडिएंट कोल बेनिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड व महावीर कोलवाशरी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से ग्राम महुदा (ब) जुनाडीह के अलग-अलग स्थानों में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दोनों उद्योगांे द्वारा 10-10 हेक्टेयर भूमि पर 10-10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।

Advertisements

पौधों की फेंसिंग, सिंचाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित इंडस्ट्रीज के द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आंवला, पुलिस अधीक्षक  विजय पांडेय एवं डीएफओ  हिमांशु डोंगरे ने आम का पौधा लगाया। वृक्षारोपण में काला शीशम, करंज, आम, आंवला, अमरूद, कोइलार, कटहल, नीम एवं सफेद शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button