Advertisement Carousel
देश

कर्मचारियों को पेंशन में बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला लागू

Big relief to employees in pension, important decision of Supreme Court implemented

Ad

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद सरकार ने एक नया नियम लागू किया है, जिससे पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर हुए या होने वाले थे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर कोई कर्मचारी अपनी सालाना वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) की तारीख से एक दिन पहले रिटायर होता है, तो उसे वह वेतनवृद्धि “नोटियोनल इंक्रीमेंट” के तौर पर मानी जाएगी। इसका सीधा असर उनकी पेंशन की गणना पर पड़ेगा। यानी अब ऐसे कर्मचारियों की पेंशन पुराने के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होगी।

यह नियम मई 2023 से रिटायर हुए कर्मचारियों पर लागू होगा। हालांकि यह वेतन वृद्धि सिर्फ पेंशन की गणना के लिए मानी जाएगी, यानी बाकी फायदे जैसे ग्रेच्युटी या एनकैशमेंट पर इसका असर नहीं होगा।

हालांकि यह पूरी तरह से पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली नहीं है, लेकिन लंबे समय से पेंशन में सुधार की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए यह राहत की खबर जरूर है। इससे पहले कई राज्यों ने अपने स्तर पर पुरानी पेंशन योजना लागू की है, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

फिलहाल, कर्मचारी संगठनों की नजरें आगे के फैसलों पर टिकी हैं, लेकिन मौजूदा फैसले से लाखों रिटायर होने वाले कर्मचारियों को जरूर फायदा मिलेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button