Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

थाना डोंगरीपाली पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही

Ad

थाना डोंगरीपाली दिनांक

ग्राम केरमेली में आरोपियों से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने का बर्तन जप्त,भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी – 01. सुबोध निषाद पिता लादू निषाद उम्र 40 साल साकिन केरमेली थाना डोंगरीपाली

Advertisements


02. वासुदेव दीप पिता त्रिलोचन दीप उम्र 40 साल साकिन खम्हरिया थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)
       श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा, गांजा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडे एवं डीएसपी अविनाश मिश्रा महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे  के नेतृत्व में दिनांक 26.06.2025 को ग्राम केरमेली में रेड कार्यवाही कर आरोपी के सुबोध निषाद एवं वासुदेव दीप को ग्राम किरमिली के तालाब किनारे खेत में अवैध रूप से हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाते पकड़े जिनके कब्जे से कुल लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रूपये एवं शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन ,झिल्ली,टार्च को जप्त कर,आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक भगवती प्रसाद कुर्रे ,छोटेलाल सिदार, प्र.आर. गजानंद पटेल,रामदयाल लकड़ा,आरक्षक सुदर्शन राणा , ओम प्रकाश सिंह एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button