Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

कलयुगी पिता की दरिंदगी! बेटे की हत्या के बाद खुद ने भी की जीवनलीला समाप्त

Ad

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में बीती रात एक सनकी पिता ने अपने 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुदखुशी कर ली. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. कलयुगी पिता अपने बेटे को दम तोड़ने तक जमीन पर पटकता रहा और बेटे की हत्या के बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल सका है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है. SSL की टीम मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना इलाके के बोड़रा गांव का है. यहां मृतक पिता गोपेश्वर साहू ने रामनवमी की रात अपने बेटे की बेरहमी से जान ले ली. पुलिस की जांच के बाद ही इस घटना के पीछे का कारण सामने आ सकेगा.

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button