Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

निघासन में विपक्ष पर गरजे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन में जिला पंचायत इण्टर कॉलेज मैदान में आए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने जोरदार स्वागत किया। जिसमें निघासन ब्लाक के सभी प्रधानो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पंचायती राज मंत्री ने बताया मेरे पास पंचायती राज के साथ साथ अल्पसंख्यक कल्याण, एवं हज वक्फ विभाग भी है तथा इन विभागों का कैबिनेट मंत्री हूं।मैं निघासन अल्पसंख्यक कल्याण व ग्राम पंचायत के विकास के लिए प्रयासरत हूं।बहुत जल्द ही इस पर कार्यवाही होगी

विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा ये योगी सरकार है

इसमें कानून व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी तथा गलत करनें वालों को बख्शा नहीं जायेंगा। निघासन की जनता ने मुझे जो प्यार सम्मान दिया है,मैं इस प्यार और सम्मान को हमेशा याद रखूंगा तथा निघासन की जनता के लिए दिल से काम करूंगा।कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान सैय्यद मकसूद अली उर्फ गुड्डू ने मंत्री जी का निघासन में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया।प्रधान सैयद मकसूद अली के अथक प्रयासों से निघासन में मंत्री जी का कार्यक्रम लगा तथा मंत्री जी को देखने व उनके भाषण सुनने के लिए जनता काफी उत्साहित दिखाई दी,हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर मंत्री जी के भाषण को सुना,अपने भाषण के दौरान इतनी भीड़ देखकर मंत्री जी काफी उत्साहवर्धन में जनता को संबोधित किया।

Advertisements
Advertisements

इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिगहा, नौरंगाबाद, प्रधान खैरीगढ, अनिल यादव प्रधान प्रतिनिधि बल्लीपुर, प्रधान छेदुई पतिया इकराम अली ,सन्तोष शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि बम्हनपुर, राहुल यादव,सफी अहमद प्रधान बैलहा, प्रधान मुर्गहा सहित सभी प्रधान गण उपस्थित रहे ।इस मौक़े पर अल्पसंख्यक मामलों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री खुर्शीद आलम, स्टार प्रचारक वकार अहमद, स्टार प्रचारक स्फेता सिद्दीकी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र सिंह लखीमपुर खीरी व तमाम अल्पसंख्यक समाज के प्रतिष्ठित लोग व समस्त बीडीसी व क्षेत्र के समस्त सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button