Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

कुनकुरी में एक मोबाइल व्यावसायी के घर में लगी आग

Ad

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

कोई जनहानि नहीं हुई, पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया

कुनकुरी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, आज सुबह – सुबह लगभग 5:30 बजे एक मोबाईल व्यवसाई के तीन मंजिला घर में आग लग गई, मोहल्ले के लोगों में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

Advertisements
Advertisements


इसकी पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी सुनील सिंह ने फायर बिग्रेड की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे, वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह निवास बगिया से भी एक और फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है, इस घटना में लोगों के द्वारा दिया से जलना या फिर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।


बता दें कि आग पूजा के कमरे में लगी है और इस आगजनी घटना में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई है, इस घटना को लेकर लोग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ कुनकुरी पुलिस प्रशासन, फायर बिग्रेड टीम की खूब सराहना कर रहे हैं, कुनकुरी थाना इलाके के जैन मंदिर के पीछे अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स के सामने गली में पवन लड्ढा के घर की घटना बताया गया है।

वहीं इस घटना में कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह के साथ नंदू यादव, धवलेश्वर साए पैंकरा, जितेन्द्र गुप्ता, आदित्य साय सहित फायर बिग्रेड टीम के सैनिक मत्थू नारायण, अजय आगापित, प्रकाश एवं नगर पंचायत के चालक पंचम कुजूर की अहम भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button