Advertisement Carousel
Blog

एक घर में अचानक मगरमच्छ आ जाने से मची अफरा तफरी। वन विभाग टीम ने किया रेस्क्यू

Ad

अफज़ल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा फार्म गांव में अचानक मगरमच्छ आकर फरेंदा गांव निवासी कालीचरन के घर में पहुंच गया जिससे अफरा तफरी मच गई। इसकी सुचना वन विभाग को दी गई सुचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। मिली जानकारी अनुसार बता दें उत्तर निघासन वन रेंज बेलरायां के अंतर्गत  ग्राम पंचायत कड़िया के ग्राम फरेंदा फॉर्म गांव में एक घर में मगरमच्छ अचानक पहुंचने से अफरा तफरी मच गई। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया जिसकी सुचना ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को दी सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करने के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने मोतीपुर में स्थित जौराहा नदी में मगरमच्छ को सुरक्षित ले जाकर छोड़ दिया गया। जिससे ग्रामीणों में मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button