Advertisement Carousel
Blog

कानपुर,डी पी एस कल्याणपुर के खेल परिसर में कल 18 अक्टूबर 2024 से 20 अक्टूबर 2024 तक डी पी एस फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

Ad

कानपुर न्यूज। डी पी एस कल्याणपुर के खेल परिसर में कल 18 अक्टूबर 2024 से 20 अक्टूबर 2024 तक डी पी एस फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वही इस टूर्नामेंट में 25 स्कूलों के 400 खिलाड़ी भाग लेंगे यह तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की विशेषता यह है कि यह लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का उद्घाटन डीपीएस सोसायटी की संयुक्त निदेशक और समारोह की मुख्य अतिथि डॉली चन्हाना द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा और हर्ष की बात है कि डीपीएस कल्याणपुर इस दिशा में एक प्रभावशाली मंच का कार्य कर रहा है। वही विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर रिचा प्रकाश ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया की डीपीएस कल्याणपुर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है और इसी कड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन किया गया है। उन्होंने समस्त प्रतिभागी टीमों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की आकांक्षा अभिव्यक्त की साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वही आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button