Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

अनंत चतुर्दशी पर अखंड रामायण पाठ

Ad

सारंगढ़ । अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर, रतन शर्मा बापोडिया परिवार द्वारा आयोजित अखण्ड रामायण पाठ इस वर्ष अपने 23 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस धार्मिक आयोजन की महत्ता और भव्यता हर वर्ष बढ़ती जा रही है और यह समर्पण, आस्था और सेवा का प्रतीक बन चुका है। बापोडिया परिवार द्वारा की गई , इस पहल का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को बल देना है, बल्कि समाज में भाईचारे और सद्भावना को प्रोत्साहित करना है। अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन परंपरागत रूप से रात्रि जागरण के रूप में किया जाता है । जहां भगवान राम की महिमा का निरंतर पाठ किया जाता है। यह अनुष्ठान समाज के सर्व वर्गों से लोगों को जोड़ता है और उनके बीच एकता और सद्भावना का संदेश फैलाता है। रामायण पाठ के दौरान भक्त भक्ति के सागर में डूब जाते हैं,वातावरण में अध्यात्म की महक फैलती है ।

इस आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि – इसे निरंतर 22 वर्षों से बिना किसी रुकावट के आयोजित करते आ रहे है । यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक साथ लाने का एक पवित्र माध्यम बन चुका है । शर्मा बापोडिया परिवार का समर्पण और उनकी धार्मिक निष्ठा इस आयोजन को हर वर्ष और भी विशेष बना देती है। इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल होकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे। रतन शर्मा बापोडिया परिवार की इस पहल ने धार्मिक आयोजनों में नई मिसाल कायम की है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button