Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कलेक्टर धर्मेश साहू ने समय सीमा की बैठक में जिले के कार्यों की समीक्षा की

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के कार्यों, आवेदनों की समीक्षा समय सीमा की बैठक में की। जिले के विभिन्न गतिविधियों, आगामी बैठकों और विभिन्न माध्यम जैसे सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, जनशिकायत पीजीएन पोर्टल तथा अब तक हुए जिला स्तरीय निवारण शिविर से प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा किए गए कार्यवाही और लंबित होने के कारण पर कलेक्टर ने अधिकारियों से चर्चा की।

Advertisements
Advertisements

इसी प्रकार जाति प्रमाण पत्र के संबंध में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बिना दस्तावेज के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम और तहसील के राजस्व न्यायालयों में प्राप्त आवेदनों और अभिलेख शुद्धता रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक और पटवारियों के साथ बैठक कर उनको कार्य की समीक्षा कर शीघ्र राजस्व कार्य कराएं।

Advertisements

कलेक्टर ने बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, आधार और भूमि सीडिंग, खाद्य विभाग अंतर्गत राशन कार्ड के ई-केवायसी नगरीय निकाय के सीएमओ और जनपद के सीईओ के माध्यम से जल्द पूरा करने के लिए कहा। बैठक में राशन दुकानों से गबन से वसूली, पीएम आवास, ओडीएफ प्लस, आयुष्मान शिविर, आधार शिविर, जिला स्तरीय निवारण शिविर आदि के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button