Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने ली आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों की बैठक

 

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने कहा पोषण आहार पुनर्वास केन्द्रों में बढ़ती जा रही लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

दुल्दुला विकासखंड, के ग्राम पंचयात पत्रांटोली में आंगनबाड़ी केन्द्रों दुलदुला परियोजना के सुपरवाइजर की मीटिंग जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता द्वारा ली गई।

 इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों में किस प्रकार की परेशानी आ रही है इसको जानना था, उपस्थित सुपरवाइजरों ने अपने-अपने केन्द्रों की स्थिति से इन्हें अवगत कराया,और बच्चों और पलकों को हो रही परेशानियों की जानकारी प्रदान की आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों ने बताया बहुत से आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में संचालित है इसका प्रमुख कारण विगत दो वर्षों से निर्माण कार्य चल रहा है।

 जो बहुत धीमा है अनेक केन्द्रों में पानी की कमी की जानकारी की भी जानकारी दी गई और बहुत सारे बच्चों का लगभग 300 बच्चों का अपार आईडी आज तक नहीं बन पाया है अपार आईडी की परेशानी को देखते हुए जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने कहा वह एक विशेष शिविर का आयोजन करेंगे जिससे होने वाली बच्चों को परेशानी का निराकरण हो सके और सारे बच्चों की अपार आईडी बनवाई जाएगी

जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने नाराजगी जताई जब उन्हें सुपरवाइजरों ने बताया की कुनकुरी पुनर्वास पोषण केंद्र में जिनको भेजा जाता है वह पोषित होने के बजाय और ज्यादा कुपोषित हो जाते हैं इस पर रविंद्र गुप्ता ने कहा इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अधिकारियों को ध्यान देना होगा बच्चे और कुपोषित बच्चे और माता के जीवन से खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है। 

आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों ने बताया की पुनर्वास केंद्र कुनकुरी तो वहां पर स्वयं से दवाइयां भी खरीदनी पड़ती है जो कुपोषित परिवार को बहुत भारी पड़ता है, खाने पीने की व्यवस्था से भी उन्हें जूझना होता है

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button