Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

धरसीवा के ग्राम बरौदा में “गांव बस्ती चलो अभियान” कार्यक्रम, अशोक सिन्हा ने दी विकास की जानकारी

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

रायपुर ग्रामीण (धरसीवा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरौदा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि “गांव बस्ती चलो अभियान” भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का जीवंत उदाहरण है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर कार्य करते हुए गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रही है और उनके समाधान के लिए सतत प्रयासरत है।

उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पहल के माध्यम से स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देना, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना प्रमुख लक्ष्य है।

Advertisements

श्री सिन्हा ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज गरीबों को पक्का मकान, किसानों को आर्थिक सहायता, युवाओं को रोजगार के अवसर एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जब जनता और सरकार मिलकर कार्य करती है, तभी वास्तविक विकास संभव होता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button