Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

सिंगाही में भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई धार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

निघासन खीरी। सिंगाही मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा। संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिंगाही मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद अब मंडल स्तर पर भी टीम का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार रात मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों पर सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे संगठन की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। घोषित कार्यकारिणी में श्याम प्रताप शाह, शंकर दयाल अवस्थी, रमाशंकर मौर्य, रामस्वरूप भुर्जी व अरविंद वर्मा को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अमन साहनी व कंचन वर्मा को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कमलेश लोधी, हरिराम राठौर, उदयभान गुप्ता, अशोक पाल, राहुल सोनी और शुभम अग्रवाल को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत सिंगाही भेड़ौरा के सभासद राहुल गुप्ता को मंडल कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि नई टीम संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सामूहिक नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं में नई कार्यकारिणी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह टीम क्षेत्र में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button