Advertisement Carousel
Blog

रेत माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

रेत माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
स्थान: रतनपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)


बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई थी।

मामला 9 अप्रैल की देर रात का है, जब रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गढ़वट स्थित खारंग नदी किनारे रेत परिवहन के दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि अवैध रेत खनन का मामला था। आरोपी तोषण कश्यप ने अधिक रेत निकालने के लालच में नदी में 6 से 7 फीट गहरे गड्ढे में नाबालिग सहित अन्य मजदूरों को उतारकर काम करवाया।
इसी दौरान गड्ढा धंस गया, जिससे नाबालिग अमित कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
घटना को छुपाने के लिए आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूर ले जाकर पलट दिया और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 105 और 238(बी) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग और आरक्षक गोविंदा यादव का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button