Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर में हेलमेट बूथ का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान

Ad

Advertisements

बिलासपुर में हेलमेट बूथ का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान
स्थान: बिलासपुर (छत्तीसगढ़)


बिलासपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। यातायात पुलिस द्वारा जिले में पहली बार “हेलमेट बूथ” का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करना है।

Advertisements


यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा छतौना मोड़ हाईकोर्ट रोड पर “यातायात हेलमेट बूथ” का उद्घाटन जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
इस कार्यक्रम में नागरिक संगठनों और शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
यातायात पुलिस ने इस अवसर पर जनसहयोग से 50 जरूरतमंद वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। साथ ही, यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र और सुरक्षा उपकरण देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहनते, जिसके कारण गंभीर जानहानि होती है। इसे देखते हुए लोगों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित करना बेहद जरूरी है।

इस पहल के तहत शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट से शुरुआत की गई है और आने वाले समय में शहर के अन्य नौ स्थानों पर भी हेलमेट बूथ स्थापित किए जाएंगे, ताकि यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और नागरिकों ने सभी से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


यातायात पुलिस की यह पहल न केवल जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जिले को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने की दिशा में भी एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button