Advertisement Carousel
Blog

टोनही प्रताड़ना मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

टोनही प्रताड़ना मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
स्थान: तखतपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)


बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में टोनही प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा एक महिला को टोनही कहकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थीया ने 5 अप्रैल 2026 को थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पड़ोस में रहने वाले देवेन्द्र बघेल के गिरने के बाद, उसकी मां सुमित्रा बाई बघेल ने प्रार्थीया को बेवजह गालियां दीं और मारपीट की।

Advertisements
Advertisements


पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान यह सामने आया कि आरोपियों द्वारा महिला को ‘टोनही’ कहकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेन्द्र बघेल (28 वर्ष) और सुमित्रा बाई बघेल (49 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
इसके साथ ही प्रकरण में टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4 और 5 भी जोड़ी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह की अंधविश्वास आधारित प्रथाओं के खिलाफ आगे आकर शिकायत करें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button