Advertisement Carousel
Blog

अर्पण” अभियान में बड़ी सफलता, 135 गुम मोबाइल बरामद

Ad

Advertisements

“अर्पण” अभियान में बड़ी सफलता, 135 गुम मोबाइल बरामद
स्थान: बिलासपुर (छत्तीसगढ़)


बिलासपुर पुलिस ने “अर्पण” अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए एक माह में 135 गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। इस पहल से लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान “अर्पण” चलाया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में एसीसीयू और विभिन्न थाना पुलिस की टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और फील्ड इनपुट के आधार पर विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान बिलासपुर सहित आसपास के जिलों और अन्य राज्यों में सक्रिय मोबाइल उपयोगकर्ताओं का पता लगाकर कुल 135 मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे और पुलिस की इस पहल की सराहना की।
वर्ष 2026 में अब तक 500 से अधिक गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।


साइबर जागरूकता:
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, व्हाट्सएप फ्रॉड, ऑनलाइन लोन एप ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक किया और उनसे बचाव के उपाय भी बताए।

बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। “अर्पण” अभियान के माध्यम से पुलिस लगातार लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button