Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़ - बिलाईगढ़

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 62 किलो गांजा बरामद, स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, 10.90 लाख की संपत्ति सीज

Ad

अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की लगातार बड़ी  कार्यवाही उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार से 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद। जप्त सम्पत्ति स्विफ्ट डिजायर कार  से 62 किलो 2 45ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 590000 रूपये।

Advertisements
Advertisements

एक नग स्विफ्ट डिजायर कार  कीमत करीब 500000रूपये जुमला संपत्ति कीमती करीबन1090000( दस लाख नब्बे हजार)  रूपये जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को  अवैध गांजा परिवहन करते स्विफ्ट डिजायर कार से 62किलो 245ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामदकरने में सफलता प्राप्त हुई है।

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07/08/2026को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला कि एक सफेद  रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र OD 02 BV 7653  में कुछ व्यक्ति उड़ीसा से  गांजा लेकर शक्ति -जांजगीर तरफ जाने वाले है सूचना पर ग्राम बोरिदा ,बगीचा तालाब पास  मेन रोड  मे घेराबंदी करने पर स्विफ्ट डिजायर कार का चालक कार को दूर में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।गवाहों के समक्ष स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 59 पैकेट में कुल 62 किलो 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। मौके पर 62 किलो 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग स्विफ्ट डिजायर कार क्र OD 02 BV 7653को जप्त कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ,सउनि मोतीलाल डनसेना, प्र0आर0- विजय यादव ,मोहन गुप्ता आर ,विमल जांगड़े, खेमलाल श्रवण टंडन दिलीप स्नेही, दिगंबर ,दिलीप साव, साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी,दीपक मैत्री, कृष्णा डनसेना,मोतीलाल जांगड़े व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button