Advertisement Carousel
Blog

नोएडा दिल्ली में छिपा था आरोपी, जांजगीर पुलिस ने दबोचाशादी का झांसा, फिर अनाचार—आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अनाचार मामले का आरोपी नोएडा (दिल्ली) से गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के थाना जांजगीर पुलिस को अपहरण एवं अनाचार के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार आरोपी को नोएडा (दिल्ली) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम पिसौद, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

मामले का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर दिनांक 28 दिसंबर 2025 की रात्रि में अपने साथ भगा ले गया था। इस संबंध में थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया गया था तथा विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपी एवं अपहृता की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के नोएडा (दिल्ली) में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी के कब्जे से पीड़िता को सकुशल बरामद किया।

आरोपी ने कबूला अपराध
विवेचना के दौरान पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाना एवं उसके साथ अनाचार करना स्वीकार किया। इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपहरण एवं अनाचार से संबंधित धाराओं के तहत विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलदास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं आरक्षक दुर्गेश खूंटे, थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button