Advertisement Carousel
Blog

सदन में महिला शक्ति भारी, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश नंबर वनपहली बार विधायक बने, लेकिन प्रदर्शन में टॉप—जिले में ‘कांग्रेस त्रिमूर्ति’ का जलवा189 सवालों के साथ शेषराज हरबंश अव्वल, पुरुष विधायक पीछे

Ad

Advertisements

जिला – जांजगीर-चांपा
आधी आबादी’ का पूरा दम: जांजगीर-चांपा में महिला शक्ति भारी, सदन में पुरुष विधायकों को छोड़ा पीछे
जांजगीर-चांपा जिले की राजनीति में इस बार एक नया और सशक्त संदेश उभरकर सामने आया है। ‘आधी आबादी’ यानी महिला नेतृत्व ने न केवल अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, बल्कि सदन में प्रदर्शन के मामले में पुरुष विधायकों को भी पीछे छोड़ दिया है।

Advertisements


पहली बार विधानसभा पहुंचे तीनों विधायकों ने अपनी सक्रियता और प्रभावी भागीदारी से यह साबित कर दिया है कि अनुभव से ज्यादा जरूरी जनहित के मुद्दों पर प्रतिबद्धता होती है।


 पहली बार के विधायक, लेकिन प्रदर्शन दमदार
जिले की तीनों विधानसभा सीटों—जांजगीर-चांपा, अकलतरा और पामगढ़—पर निर्वाचित विपक्ष के युवा विधायकों ने सदन से लेकर सड़क तक अपनी अलग पहचान बनाई है।


विशेष रूप से पामगढ़ की महिला विधायक शेषराज हरबंश ने अपने कार्यों और सक्रियता से एक नया मानक स्थापित किया है, जो जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है।


आंकड़ों में दिखा प्रदर्शन का दम
विधानसभा में जनता की समस्याओं को उठाने के मामले में शेषराज हरबंश शीर्ष पर हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार


शेषराज हरबंश (पामगढ़)
➤ कुल प्रश्न: 189
➤ उपस्थिति: 54 दिन
राघवेंद्र कुमार सिंह (अकलतरा)
➤ कुल प्रश्न: 176
➤ उपस्थिति: 53 दिन
व्यास कश्यप (जांजगीर-चांपा)
➤ कुल प्रश्न: 160
➤ उपस्थिति: 54 दिन
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि महिला नेतृत्व सदन में अधिक सक्रिय और मुखर भूमिका निभा रहा है।

Advertisements


सदन से सड़क तक सक्रियता
तीनों विधायक केवल विधानसभा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में भी लगातार सक्रिय हैं।


जांजगीर-चांपा में व्यास कश्यप की जमीनी पकड़ मजबूत बनी हुई है


अकलतरा में राघवेंद्र सिंह युवा जोश के साथ विपक्ष को मजबूती दे रहे हैं


वहीं पामगढ़ में शेषराज हरबंश का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है


उन्होंने महिला सुरक्षा, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर सरकार को मजबूती से घेरा है।


महिला नेतृत्व बनी मिसाल
इन तीनों ‘फर्स्ट टाइम’ विधायकों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि जांजगीर-चांपा जिले की राजनीति अब ऊर्जावान और प्रतिबद्ध नेतृत्व के हाथों में है।


विशेष रूप से महिला विधायक की सक्रियता और मुखरता प्रदेश की अन्य महिला जनप्रतिनिधियों के लिए एक नई मिसाल बनकर उभरी है।


विधायक का बयान
“पामगढ़ की जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता है। सदन में पूछे गए 189 सवाल केवल आंकड़े नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की उम्मीदों की आवाज हैं। मेरा लक्ष्य है कि विकास का पहिया कभी न रुके और जनता के हक की लड़ाई मजबूती से जारी रहे।”
— शेषराज हरबंश, विधायक, पामगढ़

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button