Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़े से हमला, आरोपी भाई गिरफ्तार

Ad

Advertisements

थाना – कोनी, जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़े से हमला, आरोपी भाई गिरफ्तार
बिलासपुर,

Advertisements


कोनी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने अपनी ही बहन पर हथौड़े से हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता कु. मिनेश्वरी मनहर ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 10 से 11 बजे के बीच वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका भाई मानेश्वर मनहर शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पैसे की मांग करने लगा।

Advertisements


पैसे नहीं देने पर आरोपी ने पीड़िता के बाल पकड़कर उसे बाहर खींचा और पास में रखे हथौड़े से उसके सिर, हाथ एवं पीठ पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 119(1) एवं 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस ने आरोपी मानेश्वर मनहर (उम्र 33 वर्ष), निवासी आनंद मार्ग स्कूल के पास, कोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


कोनी पुलिस की जनअपील
कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—
किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button