Advertisement Carousel
Blog

साइबर अपराधों पर लगाम के लिए बिलासपुर रेंज में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Ad

Advertisements

साइबर अपराधों पर लगाम के लिए बिलासपुर रेंज में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Advertisements


बिलासपुर,
साइबर अपराधों की रोकथाम और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से बिलासपुर रेंज में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्रीराम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में स्थानीय चेतना हॉल में आयोजित हुई, जिसमें रेंज के विभिन्न जिलों से आए लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

Advertisements


कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन सत्र में अधिकारियों ने वर्तमान समय में साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों और तकनीक के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।


अपने संबोधन में आईजी श्री गर्ग ने कहा कि आधुनिक तकनीक में दक्षता ही पुलिस को अपराधियों से आगे रख सकती है। वहीं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने साइबर अपराधों की रोकथाम में तकनीकी संसाधनों के महत्व को रेखांकित किया। एसपी श्री विजय पाण्डेय ने विवेचना को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप उन्नत करने की आवश्यकता बताई।
कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनवरी 2026 में जारी नई एसओपी के तहत साइबर ठगी में फंसे पैसों की होल्ड एवं वापसी प्रक्रिया पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार ने प्रस्तुतीकरण दिया।
नेटग्रिड के उपयोग और उसकी महत्ता पर रायगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने प्रकाश डाला। वहीं दुर्ग से आए साइबर विशेषज्ञ श्री आरिफ खान ने साइबर फॉरेंसिक, साक्ष्य संकलन और डार्क नेट जैसे विषयों पर तकनीकी जानकारी दी तथा लाइव डेमो के माध्यम से साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों को समझाया।


इसके अलावा सीडीआर एनालिसिस, सी-ट्रेस और सशक्त एप जैसे आधुनिक टूल्स के माध्यम से अपराधियों की पहचान और लोकेशन ट्रैकिंग पर मुंगेली साइबर सेल प्रभारी श्री प्रसाद सिन्हा एवं आरक्षक नवीन एक्का ने विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी व्यावहारिक समस्याएं साझा कीं। आईजी श्री गर्ग ने इन समस्याओं का समाधान करते हुए साइबर विवेचना को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।


कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को नवीनतम साइबर तकनीकों एवं केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराना रहा, ताकि साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाई जा सके।


कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह ने आभार व्यक्त किया। सफल आयोजन में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री उमाशंकर पाण्डेय ने किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button