Advertisement Carousel
Blog

नवरात्रि पर रतनपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, पुलिस अलर्ट मोड पर

Ad

Advertisements

नवरात्रि पर रतनपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, पुलिस अलर्ट मोड पर
बिलासपुर,
नवरात्रि महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से सप्तमी और अष्टमी के दौरान मां महामाया रतनपुर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े यातायात निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार 25 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे से रतनपुर की ओर आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भारी एवं मध्यम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
शहर के विभिन्न मार्गों जैसे चिल्हाटी मोड़, अशोक नगर चौक, गुरुनानक चौक, गुम्बर पेट्रोल पंप, मंगला चौक, महाराणा चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर नो-एंट्री लागू रहेगी। वहीं रायपुर, कोरबा और गौरेला-पेंड्रा की ओर से आने वाले वाहनों को भी निर्धारित स्थानों पर रोका जाएगा।
पूरे मार्ग में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए जगह-जगह ब्रीथ एनालाइजर के साथ पुलिस और यातायात जवान तैनात रहेंगे।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पेट्रोलिंग टीम, फिक्स पॉइंट, एम्बुलेंस और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की भी व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान धैर्य और संयम बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193099 पर दें।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं से सामाजिक मर्यादाओं का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button