Advertisement Carousel
Blog

मारपीट में व्यक्ति की मौत, मुख्य आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी बिलासपुर,

Ad

Advertisements

मारपीट में व्यक्ति की मौत, मुख्य आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
बिलासपुर,

Advertisements


जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट की एक घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन पांडे (52 वर्ष), निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, हाल मुकाम गनियारी भादम, के साथ आरोपी राजाराम साहू (21 वर्ष), निवासी करगी खुर्द, ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस घटना में गंभीर रूप से घायल मोहन पांडे की मौत हो गई।


घटना में शरद कौशिक, निवासी ग्राम गनियारी, भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को हिरासत में ले लिया है। अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना कर दी गई है।


पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम की उपस्थिति में साक्ष्य संकलन सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button