Advertisement Carousel
Blog

मनरेगा में 19.28 लाख की अनियमितता, तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त काम शून्य, भुगतान पूरा: प्रशासन की सख्त कार्रवाई मनरेगा घोटाले पर गिरी गाज, तकनीकी सहायक बर्खास्त

Ad

Advertisements

मनरेगा में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त
सक्ती,

Advertisements


कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने मनरेगा कार्यों में पाई गई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत डभरा के तकनीकी सहायक श्री संजय धीरहे की सेवा समाप्त कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को एक दैनिक समाचार पत्र में “मनरेगा में 19.28 लाख की अनियमितता, काम शून्य, भुगतान पूरा” शीर्षक से प्रकाशित खबर के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में ग्राम पंचायत गोबरा, जनपद पंचायत डभरा में वर्ष 2023 के तहत स्वीकृत कार्य—समुदाय के लिए शाखा नहर निर्माण एवं पुनरुद्धार कार्य (छुहीपाली माइनर एवं सिंघरा वितरक)—स्थल पर कराए ही नहीं गए पाए गए।


मामले में नियमानुसार तकनीकी सहायक को आरोप पत्र जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया। इसके बाद अंतिम अवसर देते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। जवाब में संबंधित तकनीकी सहायक द्वारा कार्य नहीं कराए जाने तथा गलत मूल्यांकन किए जाने की बात स्वीकार की गई।


प्रशासन ने इसे पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता मानते हुए छत्तीसगढ़ संविदा सेवा भर्ती नियम 2012 के तहत तकनीकी सहायक श्री संजय धीरहे की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की है।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button