Advertisement Carousel
Blog

चारपारा में महिला सुरक्षा की पहल, 60 सदस्यीय महिला कमांडो टीम गठित

Ad

Advertisements

महिला सुरक्षा को बढ़ावा: चारपारा में 60 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चारपारा में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन किया गया।

Advertisements


कार्यक्रम में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने ग्रामीणों एवं महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें समाज में सुरक्षा और जागरूकता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला कमांडो टीम के सदस्यों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी।


महिला कमांडो टीम का मुख्य उद्देश्य गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाना तथा महिला अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाना है। इसके साथ ही टीम सामाजिक बुराइयों और नशे के खिलाफ भी जनजागरूकता अभियान चलाएगी।


कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। महिला कमांडो टीम की पहचान के लिए उन्हें टोपी एवं सीटी वितरित किए गए, जिससे वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।


यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस विभाग को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button