Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय के गृह प्रवेश में उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

Ad

सारंगढ़ में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। सिविल लाइन स्थित उनके नए निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, जिला पंचायत सीईओ बर्मन, जिला पंचायत के सभापति एवं सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय को गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और शुभकामनाओं से भरा रहा।
गृह प्रवेश समारोह में सामाजिक समरसता और जनसंपर्क की झलक भी देखने को मिली, जहां विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ नजर आए।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button