Advertisement Carousel
Blog

शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ad

Advertisements

शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर,

Advertisements


जिले के थाना तारबाहर पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी द्वारा प्रार्थी महिला से दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर कुल 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थीया अंजना फ्रासिंस ने 16 फरवरी 2026 को थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी गोविंद कुमार ने उन्हें अपने झांसे में लेकर शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने चार अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में रकम वापस नहीं की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए रायपुर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक रूपलाल चंद्रा एवं राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button