Advertisement Carousel
Blog

314.25 लाख की लागत से बनेगा नया जिला पंचायत भवन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया भूमिपूजन

Ad

Advertisements

314.25 लाख की लागत से बनेगा नया जिला पंचायत भवन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया भूमिपूजन

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन से प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी, आमजन को मिलेगा लाभ
सक्ती,

Advertisements
Advertisements

जिला सक्ती में नवीन जिला पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में 314.25 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र, जेठा में किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भवन निर्माण कार्य के शीघ्र एवं सफल पूर्ण होने की कामना की गई।
अपने उद्बोधन में सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि नवीन जिला सक्ती के गठन के बाद जिला पंचायत भवन का निर्माण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रशासनिक कार्यों में सुगमता लाएगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने कहा कि नए भवन के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों में कसावट आएगी और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने जानकारी दी कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिसमें जिला पंचायत सदस्यों के लिए पृथक बैठने की व्यवस्था भी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में अशोक पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नवीन जिला पंचायत भवन का निर्माण न केवल प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button