Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

नाव से शराब तस्करी कर रहे आरोपी को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, 135 लीटर महुआ शराब जब्त

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाव से शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 135 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और तस्करी में प्रयुक्त नाव को जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में अवैध शराब की खरीदी-बिक्री और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सरिया पुलिस को यह सफलता मिली।

Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि 16 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा के महुलपाली घाट से एक व्यक्ति महानदी के रास्ते नाव में भारी मात्रा में महुआ शराब लेकर ग्राम तोरा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम महानदी घाट किनारे ग्राम तोरा पहुंची और घेराबंदी कर एक व्यक्ति को नाव सहित पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम वीरेंद्र माझी पिता कीर्तन माझी उम्र 32 वर्ष निवासी महुलपाली थाना रेंगाली जिला झारसुगुड़ा (उड़ीसा) बताया। पुलिस ने नाव में रखे पांच बोरों की जांच की, जिसमें 750 पाउच महुआ शराब बरामद हुए। प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। कुल मिलाकर 135 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 27 हजार रुपये बताई जा रही है।
इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त नाव, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है, उसे भी जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 47 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरिया में अपराध क्रमांक 52/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, भोजराम नट तथा आरक्षक दिलीप स्नेही, दिगंबर पटेल, ताराचंद, लक्ष्मी पटेल, सूरज सिदार सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button