Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Ad

Advertisements

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि समय-सीमा के लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

Advertisements


बैठक में कलेक्टर ने जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य और उससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए प्रारंभिक चरण में जिला अस्पताल और लाइवलीहुड कॉलेज भवन का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए दोनों भवनों में आवश्यक मरम्मत एवं रिनोवेशन कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संचालन के लिए आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।


कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए और सभी कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर पूर्ण किए जाएं।
बैठक में कलेक्टर ने आईआरएडी पोर्टल में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ सभी दुर्घटनाओं की जानकारी अनिवार्य रूप से पोर्टल में दर्ज करने के लिए कहा।


कलेक्टर ने जिले में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित मानकों के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।


उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति बनाए रखने और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग को नियमित जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों का आधार अपडेट करने तथा अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए।


महिला एवं बाल विकास विभाग और डाक विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का आधार पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने जल संचय और जनभागीदारी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व पखवाड़ा एवं जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।


बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button