Advertisement Carousel
Blog

महाराणा प्रताप चौक में चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

Ad

Advertisements

बिलासपुर।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले दो युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा के पास दो युवक धारदार लोहे का चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।


पुलिस ने शेरा मिरी (33 वर्ष) निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा और अभिषेक दिवाकर (24 वर्ष) निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के कब्जे से दो लोहे के धारदार चाकू जब्त किए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


इसके अलावा क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अमन बघेल (23 वर्ष) और मुकेश पुरी गोस्वामी (24 वर्ष) निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।


पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button