Advertisement Carousel
Blog

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, होली मिलन कार्यक्रम आयोजितसक्ती में भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन, महिलाओं का हुआ सम्मान

Ad

Advertisements

सक्ती।
भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिला महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  विभा अवस्थी के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष  धनेश्वरी साहू के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में संपन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोषी दीवान थीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, श्रीमती मोहन कुमारी साहू, जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, महामंत्री श्रीमती शीला हेमंत डनसेना और महामंत्री श्रीमती उमा राठौर सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनों की सक्रिय सहभागिता रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button