Advertisement Carousel
Blog

नशीली कैप्सूल तस्करी मामले में चांपा पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

नशीली कैप्सूल तस्करी मामले में चांपा पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

880 नशीली कैप्सूल बरामद, पहले ही दो आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

Advertisements


जांजगीर-चांपा |
Champa Police Station Janjgir-Champa पुलिस ने अवैध नशीली कैप्सूल की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 880 नग नशीली कैप्सूल बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 8200 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई Vijay Kumar Pandey के निर्देशन में की गई। इस मामले में पुलिस द्वारा एंड टू एंड विवेचना करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
दरअसल, 10 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से कोरबा की ओर से कोसमंदा की तरफ नशीली कैप्सूल लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कोसमंदा रोड पर घेराबंदी कर रामकिशोर कश्यप और प्रदीप पटेल को पकड़ा था।

Advertisements


तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 469 स्ट्रिप में कुल 3752 नग नशीली कैप्सूल, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (CG 11 BM 2797), दो मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद बरामद किए गए थे। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
मामले की आगे की जांच में पुलिस ने दो और आरोपियों प्रकाश चौहान (32 वर्ष) निवासी जेपी कॉलोनी रामनगर कोरबा तथा सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू (27 वर्ष) निवासी रामसागर पारा वार्ड नंबर 2 कोरबा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने नशीली कैप्सूल के अवैध कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी Ashok Vaishnav, एएसआई विवेक सिंह (साइबर सेल), एएसआई भुनेश्वर राठौर, आरक्षक मुद्रिका दुबे सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button