Advertisement Carousel
Blog

सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 9.54 लाख के जेवर और स्कूटी बरामद

Ad

Advertisements

रिपोर्टर जय ठाकुर

Advertisements

सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 9.54 लाख के जेवर और स्कूटी बरामद

जांजगीर पुलिस व साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Advertisements

जांजगीर-चांपा।
जिले में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर थाना और जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी राशि और घटना में प्रयुक्त स्कूटी समेत कुल 9 लाख 54 हजार रुपए की सामग्री बरामद की है।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खपर्डे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
इस तरह की गई चोरी
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ जांजगीर क्षेत्र में सूने मकानों और नहर किनारे स्थित घरों की रेकी करता था। 26 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे तीनों आरोपी बिलासपुर से जांजगीर पहुंचे। यहां नहर किनारे एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए उन्होंने पास के निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड लेकर दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया।


रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच आरोपियों ने घर का ताला और अलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम चोरी कर ली। इसके बाद आरोपी सुनसान मैदान में पहुंचकर नगदी राशि आपस में बांटकर स्कूटी से वापस बिलासपुर लौट गए।
चोरी का माल बेचने की कोशिश
चोरी के बाद आरोपियों ने चांदी के आभूषण बेचने के लिए अपने परिचितों की मदद ली। इस दौरान चांदी के जेवर गुड़ीपारा रहौद निवासी सूरज सोनी को करीब 80 हजार रुपए में बेचे गए। इस रकम में से 12-12 हजार रुपए बिचौलियों ने अपने पास रखे और बाकी रकम मुख्य आरोपी को दे दी गई।
गिरफ्तार आरोपी


जीत कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष) निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला, तोरवा बिलासपुर
गीता प्रसाद साहू (37 वर्ष) निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर
सूरज सोनी (34 वर्ष) निवासी गुड़ीपारा, खरौद चांपा शिवरीनारायण
एक विधि से संघर्षरत बालक
बरामद सामग्री
सोना – 50 ग्राम
चांदी – 796 ग्राम
नगदी – 3600 रुपए
घटना में प्रयुक्त स्कूटी
दो आरोपी अभी फरार
पुलिस के मुताबिक प्रकरण में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक, उप निरीक्षक कमलदास बैनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button