Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ PM मोदी का पुतला दहन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी/जशपुर। सोमवार कुनकुरी स्थित गिनाबहार के सांस्कृतिक भवन में जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जशपुर जिले के सभी ब्लॉकों से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और हंसी-ठिठोली के साथ पर्व का आनंद लिया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आदरणीय यू.डी. मिंज, कुनकुरी के पूर्व विधायक आदरणीय विनय भगत सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष व सदस्य तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यू.डी. मिंज ने सभी कांग्रेस परिवार के सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन में एकजुटता, प्रेम और भाईचारे के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार की ताकत उसकी एकता और कार्यकर्ताओं का समर्पण है।

Advertisements

होली मिलन समारोह के पश्चात कांग्रेस नेताओं द्वारा एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की गई। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के कारण रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि और प्रदेश में जगह-जगह शराब दुकान खोले जाने के मुद्दे पर भी विरोध जताया गया।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button