Advertisement Carousel
Blog

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार, युवक से मांगे थे एक लाख रुपये

Ad

Advertisements

रिपोर्टर जय ठाकुर

Advertisements

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार, युवक से मांगे थे एक लाख रुपये

बिलासपुर, पचपेड़ी थाना क्षेत्र में युवक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर युवक को जन्मदिन पार्टी के बहाने घर बुलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना पचपेड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी महिला रोशनी खुंटे (28 वर्ष) निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी ने उसे अपने बेटे के जन्मदिन के बहाने घर बुलाया। आरोप है कि महिला ने पहले से योजना बनाकर अपने घर में युवक और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजा और वहां मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया।

Advertisements


इसके बाद आरोपी महिला ने प्रार्थी को वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर एक लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पचपेड़ी पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button