Advertisement Carousel
Blog

प्रहार अभियान में तखतपुर पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

प्रहार अभियान में तखतपुर पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर, अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना तखतपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मोढे चौक तखतपुर के पास दबिश देकर आरोपी दुर्गेश गायकवाड (22 वर्ष) निवासी बड़े बाजार तखतपुर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मादक पदार्थ उसने अप्पू देवांगन (32 वर्ष) निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर से लिया था।
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी अप्पू देवांगन को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अन्य राज्य से ब्राउन शुगर लाकर आरोपी दुर्गेश गायकवाड को बिक्री करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के पास से बिक्री की बची हुई 2 हजार रुपये की रकम और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act 1985 की धारा 21ए, 22ए और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य राज्यों से जुड़े आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार ओरके, एसीसीयू बिलासपुर के उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button